रांची। शुक्रवार को एमेजॉन इंडिया ने पूर्व सैनिकों को कंपनी में नौकरी के अवसर प्रदान करने के लिए रक्षा मंत्रालय के अंतर्गत भारतीय तट रक्षक (ICG) के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए,जो कंपनी में एक समावेशी कार्यस्थल बनाने की प्रतिबद्धता के अनुरूप है।
एमेजॉन इंडिया में काम करने वाले लोगों में विविधता, समानता और समावेशन पर निरंतर ध्यान दिया जाता है, ताकि अलग-अलग लोगों के दृष्टिकोण को महत्व व सम्मान मिल सके। कंपनी एक ऐसी संस्कृति को बढ़ावा देती है जो विकास के लिए अनुकूल हो और लोगों को अपनी पूरी क्षमता के साथ सबसे बेहतर काम करने में समर्थ बनाए। महिलाओं, LGBTQIA+, पूर्व सैनिकों और दिव्यांगों को एक समान अवसर देकर कंपनी विभिन्न पृष्ठभूमि,जनसांख्यिकी और सामाजिक स्तर के लोगों को अवसर उपलब्ध करने के लिए प्रतिबद्ध है। पिछले कुछ सालों में एमेजॉन इंडिया ने अपने कार्यबल में विविधता, समानता और समावेशन लाने के लिए कई पहल शुरू की हैं।एमेजॉन इंडिया ने अगस्त 2019 में भारत में अपने के फ़ुलफ़िलमेंट नेटवर्क में पूर्व सैनिकों और उनके जीवनसाथियों को सैकड़ों अवसर देने के लिए मिलिट्री वेटरन रोजगार कार्यक्रम शुरू किया। यह प्रोग्राम भारत में पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों के लिए नौकरी के अवसर उत्पन्न करने के लिए आर्मी वेलफेयर प्लेसमेंट ऑर्गेनाइज़ेशन (AWPO) के साथ साझेदारी में शुरू किया गया था।
एमेजॉन इंडिया ने हाल ही में डायरेक्टोरेट जनरल रिसेटलमेंट (DGR) के साथ अपने समझौता ज्ञापन (MOU) को आगे बढ़ाकर भारत में अपने बढ़ते ऑपरेशंस नेटवर्क में पूर्व सैनिकों को नौकरी के अवसर देने की प्रतिबद्धता को और ज़्यादा मजबूत किया है। डीजीआर के साथ इस समझौता ज्ञापन से एमेजॉन इंडिया को पूर्व सैनिकों की प्रतिभा का उपयोग अपनी कंपनी के लिए करने का अवसर मिलता है।
दीप्ति वर्मा वीपी,पीपल,एक्सपीरियंस टेक्नोलॉजी,एमेजॉन इंडिया, जापान एवं उभरते बाजार ने कहा कि एमेजॉन में हम अपने कार्यस्थल में विविधता, समानता और समावेशन मजबूत बनाने के अपने प्रयास आगे बढ़ाने के लिए बहुत प्रसन्न हैं। पूर्व सैनिकों के विस्तृत अनुभव और अद्वितीय दृष्टिकोण की गहरी सराहना के कारण एमेजॉन पूरे विश्व में मिलिट्री वेटरन रोज़गार कार्यक्रम चलाता है। इस समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर होने के बाद अब हम अपने पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों को नौकरी के अवसर प्रदान करने के साझा उद्देश्य के लिए भारतीय तटरक्षक बल के साथ काम करेंगे। हम पूर्व सैनिकों के समृद्ध अनुभव से लाभान्वित होते रहेंगे, जो एमेजॉन को अपना बहुमूल्य योगदान देंगे।





