प्रतिनिधि,चतरा। सराहनीय कार्य व विशिष्ट सेवा के लिए हवलदार भूषण शर्मा को झारखंड पुलिस पदक से सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान 26 जनवरी गणतंत्रत दिवस के उपलक्ष्य में रांची में आयोजित समारोह में दिया जाएगा।





पुलिस पदक की घोषणा के बाद हवलदार भूषण शर्मा काफी प्रसन्न हैं। झारखंड पुलिस पदक के लिए चतरा जिला से एक मात्र हवलदार भूषण शर्मा का चयन हुआ है।हवलदार भूषण ने बताया कि झारखंड पुलिस पदक पाना वाहिनी के लिए गर्व की बात है।





यहां आपको बताते चलें कि कि सेवा इतिहास में कोई निगेटिव इंट्री नही होने और बेहतर कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों को यह पुलिस पदक दिया जाता है। वर्तमान में हलवदार भूषण शर्मा सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अविनाश कुमार के अंगरक्षक के पद पर तैनात है।