विशेष संवाददाता





रांची। झारखंड स्टेट बार कौंसिल के निर्वाचित सदस्य मनोज कुमार, अधिवक्ता द्वारा अध्यक्ष, झारखंड स्टेट बार कौंसिल, महाधिवक्ता, झारखंड सरकार और बार कौंसिल ऑफ इंडिया के सदस्य को लिखे गए पत्र और उसके आलोक में प्रकाशित खबर के संदर्भ में ऑल इंडिया लॉयर्स फोरम के महासचिव सत्येंद्र प्रसाद सिंह ने झारखंड स्टेट बार कौंसिल के अध्यक्ष को पत्र लिख कर कौंसिल में हुए उक्त वित्तीय अनियमितता की जांच कराने की मांग की है। प्रदेश अध्यक्ष दीपेश कुमार निराला ने मामले को गम्भीर बताया है और इस मामले में शीघ्र समुचित कार्रवाई की मांग की है।