प्रतिनिधि,जमशेदपुर।सोमवार की सुबह कदमा बाजार में आग लगने के कारण कई दुकानें जलकर राख हो गई। वहीं घटना की सूचना पाकर भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेश सिंह के नेतृत्व में सदस्यों ने कदमा बाजार का दौरा कर पीड़ित दुकानदारों से मिलकर स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान प्रभावित दुकानदारों ने बताया कि दुकान जलने से परिवार के समक्ष रोजी-रोटी की समस्या उत्पन्न हो गई है।
इस दौरान मंडल अध्यक्ष राजेश सिंह ने जिला प्रशासन से प्रभावित प्रत्येक दुकानदारों को मुआवजा देने की मांग की है। साथ ही आग लगने के कारणों की जांच करने की भी मांग की है। मौके पर रमेश बास्के, ललन चौहान, अमरेन्द्र मल्लिक, विक्की यादव, विनोद रजक, मनोज कुमार सिंह, डीएन सिंह, निर्दोष वर्मा समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।





