प्रतिनिधि,जमशेदपुर। कदमा थाना अंतर्गत बीएच एरिया रोड नम्बर 7 क्वार्टर नंबर 168 के बाहर खड़े जेसीबी से बीती रात्रि चोरों ने बैटरी की चोरी कर ली। जबकि इससे पूर्व चोरों ने इसी घर से लगभग 5 लाख के नगदी समेत जेवरातों की चोरी कर ली थी। वहीं अभी पुलिस मामले की जांच ही कर ही रही थी कि चोरों ने एक और घटना को अंजाम दे दिया।
बताया जा रहा है कि चोरी गए बैटरी की कीमत लगभग 40 हजार रुपए के आसपास है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।





