प्रतिनिधि,जमशेदपुर।कदमा स्थित ग्रीन पार्क बस्ती में बुधवार भाजपा कदमा मंडल अध्यक्ष राजेश सिंह के नेतृत्व और भाजपा व्यवसाय प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक नीरज सिंह की उपस्थिति में ठंड के प्रकोप को देखते हुए स्थानीय जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया गया। मौके पर मुख्य रूप से मंडल उपाध्यक्ष भोला शर्मा, कार्तिक गोप, केएन ओझा, निर्दोष वर्मा, कृष्णा देवी, संजय शर्मा, विक्की यादव, बिनोद रजक, बबली देवी समेत भारी संख्या में बस्ती वासी मौजूद थे।





