प्रतिनिधि,जमशेदपुर।कदमा थाना अंतर्गत रहने वाली एक नाबालिग का 5 जनवरी को अपहरण करने का एक मामला थाने में दर्ज कराया गया है। वहीं घटना के 12 दिनों के बाद मामला थाने तक पहुंचा है। जिसके बाद पुलिस ने घटना के संबंध में 6 लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी भी दर्ज की है। जिसमें घटना का मुख्य आरोपी शोएब है। इसके अलावा उसे सहयोग करने के आरोप में अन्य पांच पर भी नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है। जिसमें कदमा न्यू रानी कुदर एक्सटेंशन रोड नंबर 4 मस्जिद लाइन निवासी शोएब के पिता मो. सलाउद्दीन, साकिब, कसक, रूकसाना और रांची हिंदपीढ़ी बड़ी मस्जिद लाइन के रहने वाले माजिद शामिल है।
मामले में बताया जा रहा है कि बीते 5 जनवरी की शाम 6 बजे नाबालिग का अपहरण उसके घर से ही किया गया है। अचानक नाबालिग के लापता होने पर परिजनों ने परेशान होकर उसकी खोजबीन शुरू कर दी। इस बीच उन्हें जानकारी मिली कि शादी की नीयत से बहला-फुसलाकर नाबालिग का अपहरण आरोपियों द्वारा कर लिया गया है।
बताते चलें कि इससे पहले भी शोएब नाबालिक को लेकर फरार हो गया था। मगर उस वक्त आपसी समझौता होने के कारण थाने में मामला दर्ज नहीं कराया गया था।फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।





