प्रतिनिधि,दुमका। जैक द्वारा संचालित कक्षा 11 की विज्ञान,कला,वाणिज्य संकाय की वार्षिक परीक्षा सोमवार से प्लस टू जिला स्कूल दुमका परीक्षा केंद्र पर दो पालियों में शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त माहौल में शुरू हो गई। परीक्षा के प्रथम दिन प्रभारी प्राचार्य सह केंद्राधीक्षक डॉ. सत्येन्द्र कुमार सिंह ने सभी परीक्षा कक्ष का औचक निरीक्षण किया। औचक निरीक्षण में परीक्षा शान्तिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त पाया गया।





केंद्राधीक्षक डॉ. सत्येन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि परीक्षा दो पालियों में ली जा रही है। प्रथम पाली में कक्षा 11 की विज्ञान एवं वाणिज्य तथा द्वितीय पाली में कक्षा 11 की कला संकाय की परीक्षा हो रही है।प्लस टू जिला स्कूल दुमका में कक्षा 11 के विज्ञान एवं कला के संकाय का ही परीक्षा केंद्र है।





केंद्राधीक्षक डॉ. सत्येन्द्र ने बताया कि परीक्षा पूरी तरह सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में हो रही है। परीक्षा केंद्र में मोबाइल फोन, इलेक्ट्रॉनिक गजट या अन्य कोई भी अनुचित साधन का प्रयोग पूर्णतया वर्जित है। कदाचारमुक्त परीक्षा सम्पन्न कराने के लिए प्रवेश द्वार पर परीक्षार्थियों की सघन तलासी ली जा रही है। परीक्षा केंद्र में प्रवेश करते ही सभी परीक्षार्थियों के हाथों को सेनेटाइजर मशीन से सेनेटाइज किया जा रहा है।





प्लस टू जिला स्कूल दुमका के परीक्षा नियंत्रक रूपेश कुमार झा ने बताया कि परीक्षा ओएमआर सीट पर ली जा रही है। परीक्षा नियंत्रक श्री रुपेश ने बताया कि इस परीक्षा केन्द्र पर सोमवार को प्रथम पाली में कक्षा 11 के विज्ञान संकाय के प्रथम पत्र में कुल आवंटित 142 परीक्षार्थियों में 136 परीक्षार्थी उपस्थित एवं 06 परीक्षार्थी अनुपस्थित थे। द्वितीय पाली में कक्षा 11 के कला संकाय में प्रथम पत्र में कुल आवण्टित 533 परीक्षार्थियों में 509 उपस्थित एवं 24 अनुपस्थित थे। इस परीक्षा केन्द्र पर संथाल परगना महिला महाविद्यालय दुमका के परीक्षार्थी परीक्षा दे रहे हैं।





परीक्षा के सफल संचालन में पूर्व प्रभारी प्राचार्य दिलीप कुमार झा, सहायक केंद्राधीक्षक मुदस्सर सुल्तान, परीक्षा नियंत्रक रूपेश कुमार झा, सहायक परीक्षा नियंत्रक प्रकाश कुमार घोष, वीक्षक महेन्द्रराज हंस, अमित कुमार पाण्डेय, संजीव कुमार सिंह, स्नेहलता मराण्डी,राजीव कुमार गुप्ता, संजय कुमार सिन्हा,रंजीत लायक, गौरांग चटर्जी,विजय कुमार दूबे,लखी टूडू, अर्चना कुमारी, सुशीला किस्कू, विद्यासुन्दर नंदी, शिवराम सिमोन टूडू, रामप्रसाद यादव,दिलीप कुमार, रघुनंदन मंडल,अंजू एलीना किस्कू, पार्थ प्रतिम कुण्डू, जमाल नासीर,राजेश कुमार साह, सुचरिता मित्रा, आराधना कुमारी,हरेकृष्ण झा, सुबोध कुमार मंडल, कैलाश मंडल,शिक्षणेत्तर कर्मचारी गुलशन सोरेन, सन्नी कुमार, सुखदेव पाल,सुजीत कुमार झा, टेरेशा टूडू, जेम्स सोरेन एवं एनोस सोरेन महत्वपूर्ण भूमिका है।