प्रतिनिधि,सिमडेगा। शारदीय नवरात्र के मौके पर तामड़ा गांव में माहा सप्तमी के मौके पर नवपत्रिका प्रवेश एवं भव्य कलश यात्रा के साथ मां जगत जननी की पंडाल का पट खोल दिया गया। सर्वप्रथम नव पत्रिका प्रवेश से पूर्व भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया गया। कलश यात्रा में हजारों की संख्या में युवतियां एवं महिलाओं की भीड़ उमड़ी।





बाजारटांड स्थित शिव मंदिर स्थित तालाब से विधिवत जल संकल्प करते हुए पूरे नगर का भ्रमण करते हुए जय माता दी जय घोष के साथ पूरे क्षेत्र का माहौल भक्ति में हो गया। इधर आचार्य के रूप में नंदकिशोर मिश्रा एवं यजमान के रूप में जितेंद्र पुरी सपत्नीक भूमिका निभा रहे हैं।





कलश यात्रा समापन के पश्चात विधि विधान के साथ मां दुर्गा की पंडाल का पट खोल दिया गया एवं भव्य मेले का आयोजन हुआ।मेले में दूर-दूर से लोग मेले का आनंद उठाते हुए देखे गए। इस दौरान खिलौने मिठाई कई चीजे मेले में लोगों को आकर्षित कर रहा था। वहीं बताया गया की 24 अक्टूबर की रात्रि में रांची एवं गुमला के मशहूर कलाकारों के द्वारा भक्ति जागरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।





आयोजन को सफल बनाने के लिए अध्यक्ष अशोक केसरी ,उपाध्यक्ष अमित केसरी,सुबोध केशरी,सचिव जितेंद्र पूरी, राजकुमार केसरी विजय केसरी अशोक गुप्ता राहुल मिश्रा, मुकेश मिश्रा, संजय केसरी ,शिव केसरी, कृष्णा केसरी,विकास साहू,मनीष केशरी, निरंजन पूरी,सोनल केशरी,सतीश केशरी,बी केशरी,अमन मिश्रा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।