प्रतिनिधि,बड़कागांव। बड़कागांव प्रखंड कांग्रेस कार्यालय में जय भारत सत्याग्रह कार्यक्रम के तहत कार्यक्रम आयोजित किए गए,जिसकी अध्यक्षता प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष विशेश्वर नाथ चौबे एवं संचालन संजय कुमार के द्वारा किया गया। वहीं बतौर मुख्य अतिथि के रूप में 20 सूत्री के प्रखंड अध्यक्ष हाजी तबस्सुम उपस्थित हुए।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए हाजी तबस्सुम ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार एक निकम्मी सरकार साबित हो रही है । महंगाई चरम सीमा पर पहुंच गई है।आम गरीब के लिए जीना मुश्किल हो गया है। वहीं प्रखंड अध्यक्ष विशेश्वर नाथ चौबे एवं वरिष्ठ कांग्रेसी जमाल सगीर ने कहा कि राहुल गांधी की लोकप्रियता को देखते हुए भाजपा ने साजिश के तहत राहुल गांधी की सांसदी को समाप्त करवाई है।आने वाला विधानसभा एवं लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी बेहतर प्रदर्शन कर पुनः परचम लहराएगी।मौके पर उपस्थित लोगों में मुख्य रूप से 20 सूत्री प्रखंड अध्यक्ष हाजी तबस्सुम, प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष विशेश्वर नाथ चौबे, संजय कुमार, जमाल सगीर, निरंजन कुमार, कुलेश्वर राम, राजेश रजक, सुखदेव साहू ,मोहन साहू , मो. अबदुल्लाह ,छोटे खान, मो. शाहिद, महावीर महतो, संजय महतो, मो. फजरूद्दीन के अलावा कई लोग उपस्थित थे।





