प्रतिनिधि,दुमका। जिला कांग्रेस कमेटी के द्वारा गुरुवार को आयोजित कांग्रेस पार्टी की स्थापना दिवस कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेसी नेता डॉ. अमित झा उपस्थित थे।डॉ. झा ने बताया कि कांग्रेस पार्टी अपना 139वां स्थापना दिवस मना रही है। आज ही के दिन 28 दिसंबर 1885 को कांग्रेस पार्टी की स्थापना हुई थी। पार्टी के प्रथम अध्यक्ष वोमेश चंद्र बनर्जी थे। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का पहला अधिवेशन मुंबई में हुआ था।कांग्रेस पार्टी ने देश को आजादी दिलाने के लिए बड़ा संघर्ष किया और कांग्रेस पार्टी के कई नेता दिन-रात संघर्ष करके देश को आजादी दिलाई। संघर्ष करने वाले प्रमुख नेताओं में महात्मा गांधी,पंडित जवाहरलाल नेहरू, सरदार वल्लभभाई पटेल , मौलाना अबुल कलाम आजाद , डॉ राजेंद्र प्रसाद तथा अन्य महत्वपूर्ण नेता शामिल थे।





डॉ. झा ने बताया कि कांग्रेस पार्टी समाज के सभी वर्गों के कल्याण और विकास के लिए काम करती है तथा कांग्रेस पार्टी समावेशी विकास की बात करती है।