प्रतिनिधि,पाकुड़। गुरुवार को कांग्रेस जिला अध्यक्ष श्रीकुमार सरकार एवं प्रखंड अध्यक्ष मांसारुल हक के नेतृत्व में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी का स्थापना दिवस समारोह सुबह 9:00 बजे कांग्रेस कार्यालय में धूमधाम से मनाया गया। कार्यकर्ताओं ने पार्टी के झंडोत्तोलन के साथ कार्यक्रम शुरू हुआ।
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित जिला उपाध्यक्ष सह विधायक प्रतिनिधि गुलाम मोहम्मद जिला महासचिव सेमिनूल इस्लाम, जिला महासचिव ए गांगुली, जिला कोषाध्यक्ष असद हुसैन, जिला उपाध्यक्ष अनूप सिंह विश्वास, जिला सचिव गेब्रियल हेंब्रम, पियारूल इस्लाम, रामविलास महतो, समद सेख,आसिफ एकबार, शकील अंसारी,आबिद अंसारी, मोहम्मद मैनुल हक,मिथुन मरांडी,कमरुल शेख सहित दर्जनों कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित थे I





