लोहरदगा। कार्तिक पूर्णिमा के पर्व पर श्रद्धालुओं ने विभिन्न जलाश्यों में शुक्रवार की सुबह भोर में पहुंचकर आस्था की डुबकी लगाई और गरीबों को दान कर सुख समृद्धि की कामना की।कार्तिक पूर्णिमा के दिन स्नान व दान का विशेष महत्व होता है।सनातन धर्म और संस्कृति में आज के दिन को सबसे शुभ फल देने वाला माना गया है।

नदियों में सुबह से ही श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगाने के लिए पहुंच गये थे।शंख और कोयल नदी के संगम पर सैकड़ों श्रद्धालुओं ने स्नान ध्यान किया और भगवान से सुख- समृद्धि की कामना की।भक्सो कोयल नदी और शंख नदी के संगम के पास स्थित मंदिर में स्नान के बाद लोगों ने पूजा अर्चना की।
नदी के तट पर मेले का भी आयोजन किया गया।
मेले में बच्चों ने जमकर मस्ती की।

आपको बता दें कि कार्तिक महीना विशेष फल देने वाला होता है और इस महीने को अमृत माह के नाम से भी जाना जाता है।कार्तिक पूर्णिमा के दिन स्नान व दान करने वाले को मोक्ष की प्राप्ति होती है