वाराणसी।सातों लोको से न्यारी बाबा भोलेनाथ की नगरी काशी है।काशी के किस्से अद्भुत और बहुत निराले है।काशी के किस्से लिखते लिखते स्याही खत्म हो जाएगी लेकिन किस्से नही खत्म होंगे। धर्म और आध्यात्म की नगरी काशी को मोक्ष की नगरी भी कहा जाता है।इसी कारण प्राचीन श्मशान मणिकर्णिका पर पूरी दुनिया में अकेले हर समय चिता जलती रहती है।इसी महाश्मशान के ऊपर आसमान में एक बार फिर अलौकिक शक्तियों के दर्शन भी हुए हैं।
बीएचयू के प्रोफ़ेसर डॉ वीएन मिश्रा ने अपने ट्विटर हैंडल से दो तस्वीरें शेयर कर कर ये दावा किया है। ये दोनों तस्वीरें अलग-अलग साल की हैं और उनके द्वारा ही कैमरे में कैद की गई हैं।
आपको बता दें कि बुधवार को दो फोटो ट्वीट करते हुए आईएमएस बीएचयू के न्यूरोलॉजी विभाग के प्रोफेसर वीएन मिश्रा ने लिखा कि जब भी मैंने, मणिकर्णिका महातीर्थ के फ़ोटो लिए तो कुछ न कुछ अलग ही दिखा ईश्वर ही जाने अपनी माया। पहली फ़ोटो पिछले वर्ष की है और दूसरी कल की।
प्रोफेसर के अनुसार एक तस्वीर साल 2020 की है और एक मंगलवार रात की है। इन दोनों फोटो में घाट के ऊपर अलौकिक आकृतियां दिख रही हैं। सच्चाई चाहे जो भी हो लेकिन इन शक्तियों का दृश्य देखने लायक है।





