वाराणसी।देवाधिदेव महादेव का प्रिय महीने सावन में कांवड़ यात्रा को लेकर गंगा घाट,मंदिरों से लेकर सड़कों तक भक्तिमय माहौल है।जगह-जगह देवाधिदेव महादेव के भक्त कांवड़ियों का जबरदस्त स्वागत किया गया जा रहा है।चारों तरफ हर-हर महादेव,बम-बम भोले ही सुनाई दे रहा है।
देवाधिदेव महादेव की नगरी काशी में एक अनोखा रूप देखने को मिला।काशी में एक महादेव के भक्त ने खुद महादेव के रूप में दिखाई दिया और अपनी मोटरसाइकिल को महादेव की सवारी नंदी की शक्ल दी थी।इसे देखने के लिए लोगों की भीड़ जुटी रही।
देवाधिदेव महादेव बने श्रद्धालु सुनील गुप्ता वाराणसी के ग्रामीण इलाके के अनइ बाजार के रहने वाले हैं।सुनील पान और छोटी परचून की दुकान चलाते हैं।सुनील ऐसा एक साल से कर रहें हैं।गोदौलिया इलाके में सुनील अपने साथी कांवड़ियां साथियों के साथ आए थे।यहां हर-हर महादेव और बोल बम का नारा गूंजने लगा।पुलिस भी आ गई,लेकिन फिर महादेव भक्त और उसके जत्थे को आगे जाने दिया।
जब तक उनकी शक्ति रहेगी, तब तक यूं ही शिव रूप में रहेंगे
सुनील गुप्ता ने बताया कि जब तक सांसें चलती रहेंगी, तब तक महादेव के रूप में ही बाबा विश्वनाथ के दर्शन करने आते रहेंगे।जब इच्छा करती है तब महादेव के रूप में आकर विश्वनाथ बाबा के दर्शन करने आ जाते हैं। उन्होंने बताया कि जब से होश संभाला है तब से महादेव की भक्ति में डूब चुके हैं।महादेव और नंदी के रूप के लिए उनका 15 हजार रुपए खर्च हुआ।इसके लिए उन्हें उधार तक लेना पड़ा,लेकिन कोई दिक्कत नहीं है।





