देवघर।झारखंड में बाबा वैद्यनाथ की नगरी देवघर में मंगलवार 12 जुलाई का दिन ऐतिहासिक होगा।आध्यात्मिक नगरी काशी के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मंगलवार को सिर्फ देवघर ही नहीं पूरे संताल परगना के पांच जिलों समेत रांची और बिहार को भी बड़ी सौगात देने जा रहे हैं।पीएम मोदी देवघर में रोड-शो भी करेंगे।पीएम मोदी देवघर के बाद पटना में बिहार विधानसभा शताब्दी समारोह में शामिल होने के बाद देवघर पहुंचेंगे।





श्रावणी मेले के उद्घाटन से ठीक एक दिन पहले देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के देवघर का दौरा कई मायनों में ऐतिहासिक होने जा रहा है।पीएम मोदी अहमदाबाद की तरह देवघर में भी रोड शो कर लोगों का अभिवादन स्वीकार करेंगे। एयरपोर्ट से देवघर कॉलेज के सभा स्थल तक रोड शो की तैयारी है।





देवघर से आध्यात्मिक नगरी काशी को मिलेगा तोहफा





भारत सरकार के महत्वाकांक्षी योजना के तहत स्प्रिचुअल सर्किट को एक-दूसरे के साथ कनेक्ट करने की दिशा में पीएम मोदी अहम ऐलान कर सकते हैं।बैद्यनाथ धाम से आध्यात्मिक नगरी काशी को सीधा जोड़ते हुए गतिमान एक्सप्रेस का तोहफा देकर स्प्रिचुअल सर्किट को जोड़ने वाली महत्वाकांक्षी परियोजना को आगे बढ़ा सकते हैं।इसके बाद बैद्यनाथ धाम से काशी की दूरी सिर्फ सात घंटे में पूरी हो जाएगी।





संताल परगना को मिलेगी कई सौगात





देवघर आगमन के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 955 करोड़ की लागत से हंसडीहा-महगामा फोर लेन सड़क





50 करोड़ की लागत से बनने वाले गोड्डा स्टेशन में कोचिंग यार्ड





130 करोड़ की लागत से देवघर में गैस बॉटलिंग प्लांट





पांच करोड़ की लागत से मधुपुर स्टेशन में वाशिंग पीट





जसीडीह रेल बाइपास





गांधीनगर और वाराणसी स्टेशन की तरह पर जसीडीह जंक्शन को वर्ल्ड क्लास स्टेशन बनाने की योजना।





देवघर जिले को छोड़ संतालपरगना के अन्य पांच जिले और बिहार के बांका जिले के लिए गैस पाइपलाइन योजना का पीएम मोदी ऑनलाइन शिलान्यास भी करेंगे।





इन योजनाओं का करेंगे उद्घाटन





देवघर एयरपोर्ट, लागत 401.03 करोड़





बाबा बैद्यनाथ धाम का विकास, लागत 39.0 करोड़





गोरहर से खैराटुंडा सिक्स लेन सड़क, लागत 1790.3 करोड़





खैराटुंडा से बरवाअड्डा सिक्स लेन सड़क, लागत 1,332.8 करोड़





रांची-महुलिया फोरलेन सड़क, लागत 519 करोड़





चौका-साहेरबेरा फोरलेन सड़क, लागत 284.7 करोड़





गोविंदपुर-चास-वेस्ट बंगाल बॉर्डर फोरलेन सड़क, लागत 1,144 करोड़





बोकारो-अंगुल-जगदीशपुर-हल्दिया पाइपलाइन, लागत 2,500 करोड़





बरही में नया एलपीजी प्लांट, लागत 161.5 करोड़





बोकारो एलपीजी प्लांट, लागत 93.4 करोड़





गढ़वा-महुरिया रेलवे डबलिंग प्रोजेक्ट, लागत 866 करोड़





हंसडीहा-गोड्डा रेलवे इलेक्ट्रिफिकेशन, लागत 35 करोड़

एम्स, देवघर, लागत 1,103 करोड़





इन योजनाओं की आधारशिला रखेंगे





मिर्जा चौकी-फरक्का फोरलेन सड़क, लागत 1,302 करोड़





हरिहरगंज से परवा मोड़ फोरलेन सड़क, लागत 1,016 करोड़





पलमा-गुमला सेक्शन फोरलेन सड़क, लागत 1,564 करोड़





रेहला-गढ़वा बाइपास फोरलेन सड़क, लागत 888 करोड़





कचहरी चौक से पिस्का मोड़, एलिवेटेड कॉरिडोर, लागत 534.7 करोड़





रांची में इटकी आरओबी, लागत 108.3 करोड़





एनएच पर पेव्ड सोल्डर के साथ टू लेन, लागत 315.21 करोड़





एनएच -133 पर पेव्ड सोल्डर के साथ टू लेन, लागत 66.7 करोड़





झरिया ब्लॉक-सरफेश फेसिलिटी और पाइपलाइन, लागत 224 करोड़





रांची स्टेशन का री-डेवलपमेंट, लागत 210 करोड़





जसीडीह बाइपास न्यू लेन, लागत 294 करोड़





गोड्डा कोच मेंटेनेंस डिपो, लागत 40 करोड़