रांची। किआ इंडिया देश में सबसे तेजी से विकास करने वाली कार बनाने कंपनियों में से एक है।किआ इंडिया ने भविष्य की व्हीकल्स की एक झलक दिखाई, जहां मोबिलिटी अधिक सस्टनेबल, इनोवेटिव और सही मायनों में कनेक्टेड है। ब्रांड ने ऑटो एक्सपो के 16वें संस्करण में अपने ऑल-इलेक्ट्रिक एसयूवी कॉन्सेप्ट- किआ कॉन्सेप्ट EV9 को पेश किया, जो सस्टनेबल मोबिलिटी समाधान प्रदाता बनने के इसके विजन को दर्शाता है। ब्रांड ने एक अभिनव भविष्य को आकार देते हुए,किआ केए4, एक लक्ज़री आरवी को प्रदर्शित की, जो आधुनिक डिजाइन, वर्ल्ड क्लास सेफ्टी, इनोवेशन और एडवांस्ड ड्राइव डायनेमिक्स की क्षमताओं की पेशकश करता है।
कंपनी ने ईवी संबंधी विनिर्माण और इन्फ्रास्ट्रक्चर के विकास के लिए भारत में 2,000 करोड़ रुपये के निवेश की घोषणा की।ब्रांड ने विशेष संस्थानों की पुरानी मांगों को पूरा करने के लिए परपज बिल्ट व्हीकल्स (पीबीवी) सेगमेंट में प्रवेश की घोषणा की। पवेलियन में प्रदर्शित पीबीवी कैरेन्स आधारित पुलिस वैन और एक एम्बुलेंस थी। किआ इंडिया ऑटो एक्सपो 2023 के 16वें संस्करण में दो दीर्घकालिक सीएसआर पहल - प्रोजेक्ट ड्राप (प्लास्टिक के प्रति जिम्मेदार दृष्टिकोण विकसित करें) और प्रोजेक्ट उपहार के प्रति भी प्रतिबद्ध है।कुल मिलाकर, ऑटो एक्सपो में बनाया गया किआ पवेलियन मोबिलिटी की पारंपरिक परिभाषा के प्रति ब्रांड के प्रगतिशील नजरिये को दर्शाता है। पवेलियन में प्रदर्शित निवेश, सीएसआर घोषणाएं और अन्य प्रोडक्ट मिलकर, किआ इंडिया के एक प्रेरक कल बनाने के दृष्टिकोण को प्रस्तुत करते हैं, जो ऐसे शक्तिशाली ब्रांड का परिचायक है जो अपनी उत्पादों में इनोवेशन और सस्टनेबिलिटी को शामिल करता है।





