पलामू।झारखंड में मैट्रिक और इंटरमीडिएट साइंस का परिणाम मंगलवार को जारी हुआ।पलामू की रिया ने 98 फीसदी अंकों के साथ झारखंड टॉपर बनकर जिले का मान बढ़ाया है।





हरिहरगंज प्रखंड के एक छोटे किराना दुकानदार संतोष कुमार गुप्ता की बेटी रिया कुमारी मैट्रिक परीक्षा में 490 अंक लाकर झारखंड टॉपर बनी है।रिया संतोष कुमार गुप्ता की तीसरी बेटी है। रिया ने बालिका उच्च विद्यालय हरिहरगंज से मैट्रिक की परीक्षा दी थी।रिया का एक भाई है और तीन बहनें हैं।माता सविता देवी गृहिणी हैं।





झारखंड की मैट्रिक टॉपर रिया की डॉक्टर बनने का तमन्ना है। रिया झारखंड टाॅपर बनने का श्रेय अपने माता पिता, बहन एवं शिक्षकों को दिया।रिया को मैट्रिक परीक्षा में झारखंड टॉपर बनने पर हरिहरगंज के सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य विजयेन्द्र प्रसाद, शिक्षक संजय कुमार सिंह, मोहन ठाकुर एवं हंसराज गुप्ता समेत अन्य ने बधाई दी है।