पूसू प्रतिनिधि,गिरिडीह। किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर मंगलवार को स्थानीय झंडा मैदान में किसान मंच की ओर से किसान पंचायत का आयोजित किया गया।
मंच अध्यक्ष अवधेश कुमार सिंह ने कहा कि किसान क्रेडिट कार्ड व उचित मूल्य पर खाद-बीज दिलाने को व्यापक आंदोलन किया जाएगा।तिसरी अंचल अध्यक्ष दासो मुर्मू ने कहा कि अभिलेखागार बहुत कम संख्या में किसानों को खतियान दे रहा है,जिससे किसान परेशान हैं। बताया गया कि शिकायत मिल रही है कि अभिलेखागार में एक कर्मचारी भोले-भाले किसानों को गुमराह करने का प्रयास कर रहा है। अगर आवेदन करने वाले किसानों को समय पर खतियान उपलब्ध नहीं कराया गया तो व्यापक और उग्र आंदोलन किया जाएगा।विजय कुमार ने कहा कि अंचल अगर बिना घूस लिए जमाबंदी कायम कर ऑनलाइन रसीद नहीं देगा तो किसान मंच आंदोलन करेगा।
कार्यक्रम में गंगाधर यादव,देवचंद्र यादव,थांभी मंडल,दासो मुर्मू,नबी अंसारी,खुशबू देवी,ब्रह्मदेव राय, चिंतामणि सिंह, सुजीत दास, परशु राम महतो, महादेव विश्वकर्मा, सनातन तिवारी, मीना मुर्मू, खगो महतो, बासुदेव मरांडी, मरियम मुर्मू, सरिता मरांडी सहित सैकड़ों किसान उपस्थित रहे।





