प्रतिनिधि,विष्णुगढ़। झामुमो नेता सह गैड़ा पंचायत समिति सदस्य महताब हुसैन ने कृषि , पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री बादल पत्रलेख से मिलकर विष्णुगढ़ प्रखंड में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के लाभुकों को हो रही समस्याओं से अवगत कराया। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों को प्रतिवर्ष छह हजार रुपए मिलते हैं,जो लैंड सीडिंग के नहीं होने की वजह से रुके हुए हैं।किसानों को मिलने वाली यह राशि झारखंड के सीमांत किसानों के लिए एक वरदान है।
महताब हुसैन ने आगे कहा कि लैंड सीडिंग के नहीं होने की वजह से किसान परेशान हैं। किसान अंचल कार्यालय से लेकर जिला कार्यालय का चक्कर लगा कर थक चुके हैं, लेकिन उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हो पाया है। दर्जनों किसानों ने दो से तीन माह पूर्व अंचल कार्यालय में आवेदन दिया था,लेकिन अब तक लैंड सीडिंग नहीं हो पाया है। मंत्री बादल पत्रलेख के द्वारा इस समस्या के समाधान के लिए उचित कदम उठाने का आश्वासन दिया गया है। कहा कि तकनीकी रूप से जब तक लैंड सीडिंग नहीं होगा , किसानों को पैसे नहीं मिल पाएगा।





