प्रतिनिधि,रजरप्पा। कुंदरूकलां पंचायत के लोधमा निवासी भूटका बेदिया का विगत 30 मई को निधन हो गया था। मृतक के परिजनों की आर्थिक स्थिति काफी दयनीय है। इसे देखते हुए गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी एवं रामगढ़ विधायक सुनीता चौधरी के निर्देश पर कुंदरूकलां पंचायत के मुखिया किशुनराम मुंडा ने गुरूवार को गरीब परिवार को खाद्य सामग्री उपलब्ध कराकर श्राद्धकर्म के लिए सहयोग किया।
इस दौरान मुखिया ने उनके घर पहुंचकर मृतक के पुत्र विक्रम बेदिया एवं आकाश बेदिया को श्राद्धकर्म के लिए आटा, चावल, तेल, चूड़ा सहित अन्य खाद्य सामग्रियां देकर सहयोग किया। इस क्रम में मुखिया किशुनराम मुंडा ने कहा कि गरीबों और असहायों की सेवा करना ही सबसे बड़ा धर्म का काम है। आजसू पार्टी गरीबों की मदद को लेकर सदैव तत्पर रहती है और आगे भी सहयोग करती रहेगी। मुखिया ने शोकाकुल परिवार को अपनी ओर से भी हरसंभव सहयोग करने का भरोसा दिलाया।
इस अवसर पर धनेश्वर यादव, शैलेंद्र यादव, लालू बेदिया, गोपाल मिस्त्री, अजीत यादव, सिंकदर बेदिया, महेंद्र बेदिया, अजय कुमार महतो सहित कई लोग उपस्थित थे।





