प्रतिनिधि,गिरिडीह। जिले में बगोदर स्थित खेल स्टेडियम में कुड़मी/कुरमी विकास मोर्चा की शुक्रवार को बैठक आयोजित की गई।बैठक की अध्यक्षता कुविमो के प्रखंड अध्यक्ष कुंजलाल महतो ने किया। जबकि संचालन उपाध्यक्ष उमेश महतो ने किया।बैठक मे कुड़मी को अनुसूचित जनजाति की सूची मे शामिल करने तथा समाज मे व्याप्त कुरीतियों को दूर करने, जिसमे शादी विवाह मे दहेज लेने व देने ,डीजे पर शादी विवाह मे रोक लगाने आदि का निर्णय लिया गया।साथ ही कुड़माली नेगाचारी से शादी करवाने पर जोर दिया गया।





बैठक में वक्ताओ ने कहा कि कुड़मी को अनुसूचित जनजाति मे केन्द्र सरकार को शामिल करना होगा।विगत 12 दिसम्बर को दिल्ली मे सांसद भवन का हुडका जाम किया गया था,वह सिर्फ झांकी है।पूरी फिल्म अभी बाकी है।अगर केन्द्र सरकार ने समय रहते कुड़मी को अनुसूचित जनजाति की सूची में शामिल नही किया तो आने वाले समय मे झारखंड, उड़ीसा व बंगाल की कुड़मी जाति उग्र आन्दोलन कर आर पार की लडा़ई के लिए तैयार है।





बैठक में कुड़मी विकास मोर्चा के केन्द्रीय महासचिव रामचंद्र महतो, कुवियुमो के केन्द्रीय अध्यक्ष,कुवियूमो के जिला अध्यक्ष प्रवीण कुमार,चुरामणी महतो, मुखिया तुलसी तलवार,प्रदीप महतो,झरी महतो,महेश महतो,पूर्व जिला परिषद सदस्य जितेन्द्र सिंह,नीतीश पटेल,छोटन प्रसाद छात्र,चन्द्रदीप महतो,सुधीर प्रसाद,लखन मेहता, लखन महतो,नारयण महतो,दिनेशवर महतो,केदार महतो,भूनेश्वर महतो,कैलाश महतो, रामेश्वर महतो,तेजो महतो,जिवलाल महतो,रामप्रसाद महतो,तालो महतो,नूनूचंद महतो,प्रेमचंद महतो,जितेन्द्र महतो,हेमराज महतो,पुरन कुमार महतो,हिरलाल महतो,अनिल कुमार महतो,गोबर्धन महतो,अशोक कुमार,मोहन महतो,नंद किशोर महतो,शंकर दयाल महतो,कौलेशवर महतो,नंदलाल महतो समेत दर्जनों की संख्या में कुड़मी समाज के लोग शामिल थे।