प्रतिनिधि,लोहरदगा। 3,002.29 करोड़ की कुल लागत से सड़कों का किया जाएगा निर्माण।जिसमें सड़क निर्माण 2,386.28 लाख रूपये ,स्पेन लॉन्ग ब्रिज की राशि 29 354.41 लाख रूपये व मेनटेनेंस राशि 261.60 लाख रूपये है।
लोहरदगा जिला को नए वर्ष में 46.650 किलोमीटर सड़क का तोहफा मिला है। केंद्र सरकार के द्वारा सड़क की स्वीकृति दी गई है। क्षेत्रीय सांसद सुदर्शन भगत के प्रयास से इन सभी सड़कों की स्वीकृति मिली है।46.650 किलोमीटर सड़क का निर्माण लगभग 3002.करोड़ की लागत से होगा। जिले की कुल 6 सड़कों की स्वकृति प्राप्त हुए हैं। कुड़ु प्रखंड के जीमा चौक से बराटपुर,लोहरदगा प्रखंड के मन्हो मोड़ से भाक्सो,भाक्सो से नदी नगड़ा तक,सेन्हा में जोगना मोड़ से गगिया,कोराम्बे भाया जामुनडिपा गगिया घाटा, सेरेगंहातु से पी डब्ल्यू डी रोड बख्शिडिपा तक शामिल हैं।
क्षेत्रीय ससांसद सुदर्शन भगत ने केंद्र सरकार की मांग की थी।जिसकी स्वीकृति प्राप्त ी के साथ राज्य को लागत राशि भी सांसद सुदर्शन भगत ने कहा है कि क्षेत्र के ग्रामीणों की मांग पर आवटिंत कर दी गई है।
इस क्षेत्रीय सांसद ने कहा कि इन सभी सड़कों की स्वीकृति उनके प्रयास से केंद्र सरकार के द्वारा दिया गया। केंद्र की ओर से सड़क निर्माण के लिए राशि भी झारखंड सरकार को आवंटित कर दी गई है। सांसद ने कहा कि सड़क निर्माण होने से क्षेत्र का बहुमुखी विकास होगा। गांव सीधे मुख्य मार्ग से जुड़गें।सड़क की स्वीकृति मिलने के पर भाजपा संगठन के कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर की है इस खुशी के अवसर पर जिला अध्यक्ष मनीर उरांव ने कहा की विकास को लेकर सदैव भाजपा प्रतिबद्ध रहा है जनता की आवाज और आवश्यकता को प्राथमिकता में रखी गई है केंद्र सरकार सडक सहित अन्य विभिन्न प्रकार की योजनाओं धरातल पर उतारी है। साथ ही कहा कि राज्य सरकार की बारी कि केंद्र का दोषारोपण छोड़ योजना कार्य का निष्पादन अच्छी तरह से जल्दी कराए ।साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व क्षेत्रीय सांसद सुदर्शन भगत के प्रति आभार जताया ।





