प्रतिनिधि,चाईबासा। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आगमन को लेकर प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई है। पश्चिम सिंहभूम जिले के उपायुक्त अनन्य मित्तल और पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया, वहीं पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर और पश्चिम सिंहभूम जिले के उपायुक्त अनन्य मित्तल ने अधिकारी पदाधिकारियों को कार्यक्रम में उपस्थित रहने और ड्यूटी में शामिल होने के लिए विशेष दिशा निर्देश दिए हैं। वही उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां पूरी कर ली गई है। सुरक्षा की भी चाक चौबंद व्यवस्था की गई है।केंद्रीय गृह मंत्री के आगमन को लेकर सुरक्षा के लिए 25 कंपनियों को लगाया गया है जिसमें जिला बल के साथ-साथ एनएसजी के जवान भी शामिल है।
उपायुक्त ने बताया कि गृह मंत्री के आगमन पर आम जनों को परेशानी ना हो इसके लिए अलग-अलग प्रवेश द्वार बनाए गए हैं जिसमें महिला और पुरुष के लिए अलग-अलग रास्ते बनाए गए हैं।





