केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी के खिलाफ एफआईआर दर्ज,कोविड प्रोटोकॉल के उल्लंघन काआरोप
केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी के खिलाफ एफआईआर दर्ज, कोविड प्रोटोकॉल के उल्लंघन का आरोप <Br/> <Br/>
sanjay kumar📍 रांची, झारखंड

धनबाद।केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्यमंत्री अन्नपूर्णा देवी के खिलाफ शनिवार को धनबाद थाने में कोरोना प्रोटोकॉल का उल्लंघन कर संक्रामक बीमारी फैलाने के मामले में एफआईआर दर्ज की गई।शुक्रवार को मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी संजय कुमार ने एक शिकायतवाद पर सुनवाई करते हुए धनबाद थाने को मामले में एफआईआर दर्ज जांच करने का आदेश दिया था।
भूली डी ब्लॉक के रहने वाले कांग्रेसी मो. कलाम आजाद ने केंद्रीय शिक्षा राज्यमंत्री अन्नपूर्णा देवी तथा अन्य के विरुद्ध कोविड प्रोटोकॉल का उल्लंघन करने के मामले में शिकायतवाद सीजेएम कोर्ट में किया था। शिकायतवाद में आरोप लगाया गया था कि अन्नपूर्णा देवी कोरोना की भयावहता जानते हुए भीड़ वाले कार्यक्रम में सम्मिलित हुईं।
19 अगस्त 2021 को अन्नपूर्णा देवी और उनके समर्थकों ने धनबाद में कई जगहों पर जन आशीर्वाद यात्रा के नाम पर भीड़ जुटाई। जानबूझ कर लोगों का जीवन संकट में डाला। मंत्री के साथ सैकड़ों लोगों का हुजूम उमड़ा। इस भीड़ पर जिला प्रशासन की ओर से भी अंकुश नहीं लगाया गया। पुलिस मामला दर्ज कर यह पता लगा रही है कि अन्नपूर्णा देवी के साथ कौन-कौन लोग जन आशीर्वाद यात्रा में शामिल हुए थे।
संबंधित ख़बरें

मोहन सरकार का बड़ा तोहफा: 443 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, तेंदूपत्ता संग्राहकों को मिला बोनस

झारखंड में 10 साल बाद J-TET 2026 की परीक्षा: सीएम हेमंत सोरेन की विशेष अपील

हिसार में रोडवेज कर्मचारियों का बड़ा चक्का जाम: बकाया भत्तों को लेकर 83 रूटों पर बस सेवा ठप

कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: दो बालिग सहेलियों को साथ रहने की मिली अनुमति, कोलकाता के लिए रवाना
● ब्रेकिंग
