पूर्वांचल सूर्य प्रतिनिधि,मेदिनीनगर (पलामू)। केन्द्रीय बजट में झारखंड के हितो को नजर अंदाज किया गया।केन्द्रीय बजट जारी होने पर अपना बिचार व्यक्त करते हुए कांग्रेस के पलामू जिला उपाध्यक्ष रिजवान खान ने कहा।
रिजवान खान ने कहा कि यह पूरी तरह चुनावी बजट है जो बिहार चुनाव को देखकर फोकस किया गया है।बिहार चुनाव इसी वित्तीय वर्ष के अंत में होने वाला है।केंद्र सरकार ने आम जनता के लिए के हितों का कोई ख्याल नहीं रखा है।साथ ही मध्यम वर्ग तथा बेरोजगार युवाओं के लिए लिए भी कुछ नहीं है इस बजट में।
रिजवान खान ने कहा कि रसोई गैस,डीजल और पेट्रोल जो आम जनता से जुड़ा हुआ है इस पर कोई ध्यान नहीं दिया गया। इस बजट में बेरोजगारों के लिए भी कोई उम्मीद की किरण नजर नहीं आ रही है,खास करके झारखंड के प्रति सौतेला व्यवहार को स्पष्ट करता है।





