प्रतिनिधि,जमशेदपुर।कोरोना महामारी के दो सालों बाद एक बार फिर से 6 से 8 जनवरी तक बिस्टुपुर स्थित लोयला स्कूल के पास ग्राउंड में जमशेदपुर कैनल क्लब द्वारा डॉग शो का आयोजन किया जाएगा।





इस संबंध में क्लब की अध्यक्ष रुचि नरेंद्रन ने बताया कि यह क्लब का 71 वहां, 72वां और 73वां चैंपियनशिप डॉग शो होगा। जिसमें 430 लोग हिस्सा लेंगे। साथ ही पहली बार शो में बीगल स्पेशलिटी और लैबराडोर रिट्रीवर यूनिक स्वान का अनोखा अंदाज देखने को मिलेगा। इस डॉग शो में 43 नस्ल के स्वान भाग लेंगे। जिसमें जमशेदपुर कैनल क्लब के 12 स्वान शामिल होंगे। जबकि 17 विदेशी नस्ल के स्वान भी शामिल होंगी। इस बार बंगाल, उत्तर प्रदेश समेत अन्य जगहों के स्वान भी डॉग शो में हिस्सा लेंगे।