प्रतिनिधि,सिंदरी। भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) सिंदरी कमेटी की ओर से कामरेड गुरु चरण शर्मा की छठवीं स्मृति दिवस पर गौशाला बाजार सिंदरी में श्रद्धांजलि एवं संकल्प सभा का आयोजन किया गया।इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा का. गुरु चरण शर्मा संघर्षशील व्यक्तित्व के बहुआयामी दृष्टिकोण रखते थे। वे 1984 के सिख विरोधी दंगें में दंगाइयों से बचाकर सिख समुदाय के बहुत से परिवारों को गुरुद्वारा में शरण दिलाने में अपनी अहम भूमिका अदा की थी। पार्टी के सभी साथियों ने उन्हें याद करते हुए उनके कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
श्रद्धांजलि सभा की अध्यक्षता गौतम प्रसाद ने की तथा इस अवसर पर सीपीआई (एम) के वरिष्ठ नेता कॉमरेड काली सेनगुप्ता ने गुरु चरण शर्मा के व्यक्तित्व के बारे में विस्तार से वक्तव्य रखा।
अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति (एडवा) सिंदरी नगर कमेटी अध्यक्ष रानी मिश्रा, सचिव मिट्ठ दास ,रंजू देवी, रजनी शर्मा, डीवाईएफआई के नेता अनिल कुमार शर्मा, राम लायक राम ठेका मजदूर यूनियन के नेता बबलू बाउरी, रामलाल महतो ,आर के मिश्रा ,पी के सिंहा , रामनाथ शर्मा एवं तुलसी मोदी , ने कॉमरेड गुरचरण शर्मा के तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।





