प्रतिनिधि,गिद्दी।सीसीएल अरगड्डा क्षेत्र के महाप्रबंधक सुधांशु कुमार पांडेय को कोयला मंत्रालय केंद्र सरकार द्वारा बेस्ट महाप्रबंधक का अवार्ड दिया गया।





बेस्ट महाप्रबंधक का अवार्ड मिलने पर सीसीएल कोलियरी कर्मचारी संघ सम्बद्ध भारतीय मजदूर संघ के वरिष्ठ पूर्व जेसीसी मेंबर सुधीर कुमार मिश्रा, अरगड्डा क्षेत्रीय अध्यक्ष सह संगठन मंत्री मदन कुमार,अरगड्डा क्षेत्रीय सचिव सह प्रदेश पर्यावरण संयोजक प्रशांत बेल्थरिया, महाप्रबंधक शाखा सचिव रविन्द्र कुमार सिंह ने महाप्रबंधक कार्यालय में महाप्रबंधक सुधांशु कुमार पांडेय को बुके देकर बधाई एवं शुभकामनायें दी। साथ ही कहा कि उनके नेतृत्व में अरगड्डा क्षेत्र गौरवान्वित हुआ है। साथ ही साथ नए स्टाफ ऑफिसर (कार्मिक) मो0 फयाजुल हक को भी बुके देकर शुभकामना स्वागत किया गया और आशा जताई गई कि इनके आने से क्षेत्र के कार्मिक विभाग का काम तीव्र गति से होगा।