प्रतिनिधि,भुरकुंडा। रामगढ जिला अंतर्गत भुरकुंडा के यूनाइटेड कोल् वर्कर्स यूनियन (एटक) कार्यालय, रिवर साइड में कोयला मजदुरों ने बेहतर और सम्मानजनक जेबीसीसीआई - XI का 19 % एमजीबी कोयला कामगारों को दिलाने पर सहमति व फैसला कराने पर कोयला मजदूरों ने एटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेन्द्र कुमार का माला पहनाकर उनका अभिनंदन और स्वागत किया।





स्वागत सह अभिनंदन समारोह की अध्यक्षता कोल फेडरेशन सदस्य नरेश मंडल द्वारा किया गया।साथ ही उनके द्वारा बुके दिया गया।तत्पश्चात भुरकुंडा शाखा सचिव लखेन्द्र रॉय एवं यूनियन के केंद्रीय कार्यकारणी सदस्य अनुज कुमार सहित सदस्यों ने पुष्पगुच्छ देकर एवं माला पहनाकर स्वागत किया गया।कॉमरेड रेमन्द्र कुमार ने कहा कि यह कोयला मजदुरों की चट्टानी एकता की जीत है।





स्वागत समारोह में कोयला कर्मचारियों में से चन्द्रदेव कुमार, बैजन्ती देवी, साधन देवी, शांति देवी, बैशाखी देवी,जास्मिन, पोकनी देवी, संजय नोनिया, विजय यादव, सुखदेव साव,बैजनाथ कुमार,उपेन्द्र मल, सीता राम, उमेश, योगेंद्र बेदिया, भरत प्रसाद, शम्भू, रामदेव राम, मंगल नायक अशोक राम, रामकिशुन प्रसाद, सुखराम मांझी, देवेन्द्र सिह, शिवनाथ मोची, तुलसी मुंडा, गजाधर राम, भादो गोप, खिरोधर गोप, सुकरा, घाशी बेदिया, हरेंद्र , महेंद्र कुर्मी, रमेश लाल केवट, पालो, दिलचंद तुरी, रामचरित्र, अशोक कुमार, दिवाकर पटेल, जितेंद्र सिंह, श्यामदेव, लालजी भुइयां , संजय मांझी, गोवर्धन बेदिया, अनिल राय, ललित देवांगन, बोधलाल, विश्वनाथ मोची, अमृत रविदास, सुरेन्द्र बेदिया, मुस्लिम, छोटेलाल गुप्ता, मंज़ूर अंसारी, महेश , लक्ष्मण, हरिया, आदि सैकड़ो लोग उपस्थित थे।