कोल इंडिया मैराथन 2024 का वेबसाइट लॉन्च,11 फरवरी को रांची में द्वितीय कोल इंडिया मैराथन का होगा आयोजन





प्रतिभागियों के बीच 29.70 लाख कुल इनामी राशि होगी वितरित





विशेष संवाददाता,रांची। 11 फरवरी 2024 को रांची में द्वितीय कोल इंडिया मैराथन 2024 का आयोजन किया जाएगा।इस कार्यक्रम को लेकर बुधवार को दरभंगा हाउस में कोल इंडिया लिमिटेड के अध्यक्ष पीएम प्रसाद ने कोल इंडिया मैराथन 2024 के वेबसाइट को वर्चुअल रूप से लॉन्च किया। इस अवसर पर सीसीएल सीएमडी डॉ. बी वीरा रेड्डी सहित सभी निदेशकगण एवं सीवीओ उपस्थित रहे।पीएम प्रसाद ने कहा कि गत वर्ष काफी अच्छा आयोजन हुआ। मैराथन में अपनापन झलकता है। मोरहाबादी मैदान की अपनी खूबसूरती है।जहां इसका आयोजन होता है।





वेबसाइट लॉन्च के बाद प्रेस को संबोधित करते हुए सीसीएल सीएमडी डॉ. बी वीरा रेड्डी और हर्ष नाथ मिश्र ने बताया कि गत वर्ष पहली बार फुल मैराथन का आयोजन झारखंड में आयोजित किया गया था। इसी क्रम को बढ़ाते हुए द्वितीय कोल इंडिया मैराथन का आयोजन किया जा रहा है।‌ वेबसाइट लॉन्च के साथ रजिस्ट्रेशन शुरू हो गया है। 26 जनवरी 2024 को रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि है। इस आयोजन में झारखंड सरकार, खेल विभाग, झारखंड ओलंपिक संघ का सहयोग रहता है।





मैराथन में 4 श्रेणियां





26 मार्च 2023 को आयोजित पहले सीसीएल मैराथन की तरह ही इस वर्ष पुरुषों और महिलाओं के लिए दौड़ की 4 श्रेणियां तय की गई हैं।इसमें पूर्ण मैराथन,हाफ मैराथन,10 किमी और 5 किमी की दौड़ शामिल हैं। पूर्ण मैराथन 42.195 किमी का होगा, जबकि हाफ मैराथन 21.098 किमी का होगा। कार्यक्रम के लिए प्रतिभागियों को पंजीकरण कराना होगा। इसके लिए शुल्क निर्धारित किए गए हैं। फुल मैराथन के लिए 1000 रुपये, हाफ मैराथन के लिए 750 रुपये, 10 किमी के लिए 300 रुपये और 05 किमी के लिए 100 रुपये देने होंगे।





महिला एवं पुरुष के लिए पुरस्कार राशि का विवरण





फुल मैराथन





पहला-3 लाख,दूसरा- 2 लाख,तीसरा- 1लाख,चौथा- 60 हजार,पांचवां- 40 हजार,छठा- 30 हजार,सातवां-20 हजार





हाफ मैराथन





पहला- 2 लाख,दूसरा-1 लाख,तीसरा -50 हजार,चौथा- 40 हजार,पांचवां-30 हजार,छठा- 20 हजार,सातवां-10 हजार





10 किमी





पहला-1 लाख,दूसरा-70 हजार,तीसरा -50 हजार,चौथा-25 हजार,पांचवां-20 हजार,छठा-10 हजार,सातवां-10 हजार।