प्रतिनिधि,गिरिडीह। जिले के धनवार थाना क्षेत्र अंतर्गत बालकीडीह निवासी ग्रामीण मजदूर नारायण यादव (45 वर्ष) महावीर यादव की कोलकाता में मौत हो गई। वह कोलकाता में भवन निर्माण में मजदूरी का काम करता था।बताया जाता है कि काम के दौरान ही करंट लगने उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पर समाजसेवी मोहन यादव, माले नेता रामेश्वर चौधरी, मुखिया प्रतिनिधि भिखी पासवान व पूर्व मुखिया संजय साव के प्रयास से तीन दिन बाद शनिवार को मृतक का शव पैतृक गांव लाया गया। शव पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया। नारायण यादव की पत्नी सावित्री देवी व 10 वर्षीय पुत्री शीतल कुमारी शव देखते ही चीत्कार कर रो पड़ी।पत्नी बार-बार बेहोश हो रही थी। यह देख वहां मौजूद सभी की आंखें नम हो गईं। नारयण यादव परिवार का इकलौता कमाऊं सदस्य था।घर में बूढ़े मां-बाप के अलावा, पत्नी सावित्री देवी, तीन पुत्रियां व एक पुत्र हैं।





