वरीय संवाददाता





रांची। कांके रोड स्थित क्रेयॉन्स मोंटसरी प्ले स्कूल के तत्वावधान में शनिवार को जवाहर नगर क्लब में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में काफी संख्या में बच्चों ने भाग लिया। यह आयोजन काफी सफल रहा। उर्वशी रंजन और रश्मि खेतान इस कार्यक्रम की जज थीं।





कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय की प्रधानाचार्य वंदना कुमारी ने की।प्रतियोगिता के विजेता मानवी सरावगी, नमन महाजन, आर्यमन जैन और धन्वी केडिया रहे।अभिभावकों ने बच्चों के प्रयासों की सराहना की। मौके पर प्रतियोगिता में सफल प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया और उनका उत्साहवर्धन किया गया।