क्षेत्र के सभी गांव-पंचायत को सड़कों से जोड़ा जाएगा:अंबा प्रसाद
ढाई करोड़ की लागत से सड़क निर्माण योजना की रखी आधारशिला
प्रतिनिधि,बड़कागांव। बड़कागांव प्रखंड क्षेत्र के नयाटांड़ पंचायत भवन से गंगादोहर जाने वाली पथ का शिलान्यास दिन शुक्रवार को स्थानीय विधायक अंबा प्रसाद द्वारा जिला परिषद सदस्य, मुखिया, पंचायत समिति सदस्य सहित कई पंचायत प्रतिनिधियों की उपस्थिति में किया गया।अंबा प्रसाद के द्वारा अनुशंसा के बाद लगभग ढाई करोड़ की लागत से डीएमएफटी मद से होने वाली उक्त पथ निर्माण कार्य के आधारशिला रखी गई।
चिर प्रतीक्षित सड़क निर्माण के शिलान्यास कार्यक्रम में विधायक अंबा प्रसाद के पहुंचने पर ग्रामीणों ने ढोल बाजे के गड़गड़ाहट के बीच फूल माला पहनाकर व बुके देकर स्वागत किया। पारंपरिक रूप से पूजन के बाद स्थानीय विधायक अंबा प्रसाद ने सैकड़ों लोगों की मौजूदगी में इस सड़क का शिलान्यास किया।
इस अवसर पर विधायक अंबा प्रसाद ने कहा कि लगभग ढाई करोड़ की लागत से सड़क का निर्माण होगा।सड़क की स्थिति काफी जर्जर थी। लोगों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। इसीलिए प्राथमिकता के आधार पर उक्त सड़क का निर्माण कराया जा रहा है। सड़क का निर्माण होने से नयाटांड़, कुम्हरडीहा, गंगादोहर समेत आसपास के लोगों को बेहतर सड़क सुविधा उपलब्ध होगी। विधायक ने सड़क का निर्माण कार्य करा रहे विभागीय अधिकारियों एवं संवेदक को बेहतर सड़क निर्माण करने तथा गुणवत्ता में विशेष ध्यान रखने की बात कही।
मुखिया लीलावती देवी ने कहा कि विधायक अंबा प्रसाद के प्रयास से पंचायत में कई विकास योजनाएं संचालित है। पंचायत के खराब सड़कों का कायाकल्प हो रहा है।सड़क निर्माण होने से लोगों को बेहतर सड़क सुविधा मिलेगी।
मौके पर मुख्य रूप से जिला परिषद सदस्य सुनीता देवी, उप प्रमुख बच्चन देव कुमार, मुखिया लीलावती देवी, प्रखंड कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विशेश्वर नाथ चौबे, विधायक प्रतिनिधि सुरेश महतो, पंसस प्रभु राम, प्रमुख प्रतिनिधि हेमंत भुइयां, पूर्व विधायक प्रतिनिधि संजय महतो, मुखिया प्रतिनिधि अजीत महतो, मोहम्मद शमशेर आलम, रितेश ठाकुर सहित अन्य मौजूद थे।





