खतरे के साए में उत्क्रमित उच्च विद्यालय बरहमोरिया के नौनिहालों का खेल मैदान
उत्क्रमित उच्च विद्यालय बरहमौरिया के खेल मैदान में हाई वोल्ट बिजली का मंडरा रहा खतरा
शिकायत पर बिजली विभाग ने कई बार हटाने का दिया झूठा आश्वासन
प्रतिनिधि,चौपारण(हजारीबाग)। प्रखंड के बरहमौरिया पंचायत के उत्क्रमित उच्च विद्यालय बरहमौरिया में 384 बच्चे नामांकित हैं,जिसमें प्रतिदिन 80 से 90 प्रतिशत बच्चों की उपस्थिति रहती है।
उक्त जानकारी प्रधानाध्यापक भागीरथ रविदास सहित विद्यालय परिवार ने दिया। उन्होंने कहा कि बच्चे जब तक क्लास रूम में रहते हैं, तब तक सुरक्षित रहते हैं। विद्यालय परिसर के खेल मैदान में आते-जाते, खेलते-कूदते समय सभी लोग भयभीत रहते है।वह है बिजली विभाग के लापरवाही से लगाया गया 11 हजार हाई वोल्ट का बिजली तार। जो हमेशा यमराज की तरह सर पर लटक रहा है। उन्होंने कहा कि इस समस्या की बात कई बार बिजली विभाग को लिखित शिकायत कर चुके है। इस पर न तो कनीय अभियंता और न ही बिजली एसडीओ ने कभी शिकायत का समाधान किया। शिकायत पर बिजली विभाग से कर्मी आए और देखकर समाधान करने की बात बोल कर चले गए। इस तरह झूठा आश्वासन से शिक्षक, बच्चे एवम अभिभावक मानसिक तनाव में रहकर पठन पाठन करते हैं।





