प्रतिनिधि,विष्णुगढ़। विष्णुगढ़ प्रखंड अंतर्गत खरकी पंचायत में रविवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत झामुमो विष्णुगढ़ प्रखंड अध्यक्ष सह संयोजक मंडली के अध्यक्ष कपिल देव चौधरी की अध्यक्षता में झामुमो पंचायत समिति का गठन किया गया ।
इस बैठक का संचालन खरकी पंचायत समिति सदस्य बिनोद सोरेन ने किया। सर्वसम्मति से खरकी पंचायत अध्यक्ष पद के लिए सुरेश हांसदा , उपाध्यक्ष गोपाल महतो , संयुक्त सचिव मोबिन अंसारी , संगठन सचिव विजय माल्या , कोषाध्यक्ष रिजवान अंसारी को मनोनीत किया गया है ।वहीं कार्यकारिणी सदस्य खुर्शीद अंसारी , मोहन किस्कू ,सनी सोरेन , प्रकाश महतो , मनोज महतो एवं जाकिर को चुना गया है। चुनाव करने के पश्चात सभी नये सदस्यों एवं कार्यकर्ताओं को पार्टी के सिद्धांतों एवं विचारधाराओं को आगे बढ़ाने का निर्देश दिया गया।
इस मौके पर मुख्य रूप से बीस सूत्री सदस्य सह जिला उपाध्यक्ष देवी राम हेम्ब्रम , सुरेश हांसदा ,कारू महतो , शंकर हांसदा , सुधीर कुमार , एवं शंकर कुमार समेत पार्टी के तमाम व कार्यकर्ता उपस्थित थे।





