प्रतिनिधि,खरौंधी,गढ़वा। फेयर प्राइस डीलर्स एसोसिएशन झारखंड के तत्वाधान में आगामी एक जनवरी से केंद्रीय संगठन के आह्वान पर देशव्यापी राशन दुकान बंद किए जाने को लेकर शुक्रवार को खरौंधी प्रखंड के जन वितरण प्रणाली के डीलरों ने अंचल अधिकारी सह प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी सुनील कुमार को आवेदन दिया।





इस दौरान डीलर संघ के रामवृक्ष शर्मा ने कहा कि हमसब अपनी मांगों को लेकर लगातार धरना प्रदर्शन, रैली, घेराव कार्यक्रम करते आ रहे हैं,लेकिन किसी भी सरकार ने हमारी समस्याओं पर ध्यान नहीं दिया।हम लोगों को सिर्फ आश्वासन ही मिलते आया है। हम लोग सभी आखिर कब तक सरकार के आश्वासन पर जिंदा रहेंगे। केंद्र सरकार की महत्वपूर्ण योजना को कमीशन पर क्यों चलाएं। हम लोग सभी डिलरो को मानदेय के साथ अन्य आय के स्रोत उपलब्ध कराया जाएं। साथ ही खाद्यान्न के कमीशन में बढ़ोतरी की जाये। पॉश मशीन की नेटवर्क सर्वर को बढ़ाया जाये। खाद्यान्न में शॉर्टेज की व्यवस्था हो। वृद्ध लाभार्थी को मैन्युअल राशन देने की व्यवस्था हो। खदानों का वजन शतप्रतिशत जूट के बोरे में किया जाये। प्रत्येक माह बकाया कमीशन का पूरा-पूरा भुगतान किया जाये। एनएफएसए के कमीशन का प्रतिमाह अग्रिम भुगतान सुनिश्चित किया जाये। राशन की दुकानों में खाद्यानों के अलावा चीनी अनुमानित दरों में प्रतिमाह उपलब्ध किया जाये। केंद्रीय खाद्य मंत्री की अनुशंसा के अनुसार रजिस्टरों का रख रखाव समाप्त किया जाये। कोरोना में मृत डीलरों के आश्रितों को राजस्थान सरकार की तर्ज पर मुआवजा दिया जाये। अनुकंपा को पूर्व की तरह लागू रखते हुए सभी आश्रित को अनुज्ञप्ति निर्गत करने का आदेश दिया जाये। साथ ही बताया केंद्र सरकार की दमनकारी नीतियों के विरुद्ध इंडिया फेयर प्राइस डीलर्स एसोसिएशन के आह्वान के आलोक में गढ़वा जिला के सभी प्रखंड के जन वितरण प्रणाली डीलर का एक जनवरी से देशव्यापी राशन दुकान अनिश्चितकाल के लिए बंद रहेगी। हड़ताल वापसी की घोषणा के उपरांत सभी डीलर पूर्व की तरह राशन वितरण किया करेंगे।





इस मौके पर अध्यक्ष शिवकुमार यादव, सचिव अंजन कुमार गुप्ता, कोषाध्यक्ष पुष्पा देवी, वेवी देवी, कुलदीप सिंह, प्रेमन बैठा, किरण देवी, जवाहिर उरांव, रामजीवन उरांव, प्रेमन बीबी, सुनैना देवी, शंभू प्रसाद श्रीवास्तव, हबीबन बीबी, रेयासत अंसारी, जय कुमार साव सहित सभी डीलर उपस्थित थे।