प्रतिनिधि,खरौंधी, गढ़वा। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर खरौंधी पुलिस ने बुधवार को वाहन चेकिंग अभियान चलाया। वाहन चेकिंग अभियान खरौंधी थाना के समीप एमभीआई रामबली यादव के नेतृत्व में बुधवार को सघन जांच किया गया। जांच के क्रम में दो पहिया, तीन पहिया, चार पहिया वाहन सहित टोटल 26 वाहन को ऑनलाइन चालान किया गया। एमवीआई की उपस्थिति मोटरसाइकिल चला रहे चालकों से हेलमेट, लाइसेंस, प्रदूषण के साथ -साथ सभी कागजात की जांच की गई। जांच के क्रम में कागजात नहीं होने के बाद उनके वाहन को ऑनलाइन चालान काटा गया, जिसके बाद वाहन को छोड़ दिया गया।साथ ही वाहन चालकों को निर्देश किया गया कि परिवहन के साइट से चालान की राशि भुगतान 15 दिन के अंदर करना सुनिश्चित करें।
एमवीआई रामबली यादव ने बताया कि वाहन की सभी कागजात, हेलमेट साथ में ही लेकर चलें,क्योंकि वाहन चेकिंग हर जगह-जगह पर किया जा रहा है।इसलिए अपने सुरक्षा के लिए हेलमेट और वाहन के सभी कागजात साथ लेकर चले। अपनी वाहन की चालान काटने से बचने के लिए अपने सभी कागजात और हेलमेट अवश्य लें।वाहन चेकिंग में शामिल एमभीआई रामबली यादव, एएसआई सुरेंद्र दुबे सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद थे।





