प्रतिनिधि,गिरिडीह। जिले के उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा और एसडीएम डुमरी प्रेमलता मुर्मू के निर्देश पर होली को लेकर खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी द्वारा जिले के डुमरी प्रखंड क्षेत्र में संचालित दर्जनाधिक प्रतिष्ठानों पर छापेमारी कर विभिन्न खाद्य पदार्थों के नमूने जांच हेतु लिए गए।





इस संबंध में जानकारी देते हुए खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी डॉ. पवन कुमार ने बताया कि डीसी सर और एसडीएम डुमरी के निर्देश पर इसरी बाज़ार में संचालित खाद्य पदार्थों के निर्माताओं एवं विक्रेताओं के कुल 15 प्रतिष्ठानों में छापामारी की गई।जिसमे रघुवीर स्वीट्स प्रोपराइटर सनी कुमार,प्रज्ञा जनरल स्टोर सोनू साव, इसरी बाजार के यहां से हल्दी पाउडर,एनके मसाला प्रोपराइटर, विशाल कुमार के यहां से हल्दी पाउडर,मनोज कुमार गुप्ता इसरीबाजार,श्री संगम स्वीट्स सोनू पांडेय के यहां से लड्डू,नटखट स्वीट्स पीडी गुप्ता से पेड़ा,श्री महाराजा मिष्ठान,प्रोपराइटर गोपाल पंडित से सूखा मीठा,श्री राम मसाला इसरी बाजार बायपास एनएच 19 निकट श्री राम मसाला, प्रो. अखिलेश गुप्ता उर्फ टुनटुन से पोस्ता,रिलायंस स्विट पॉइंट से चूड़ा,रेलवे गेट से खट्टा मीठा, मनोज कुमार साह गणपति स्वीट्स से लड्डू,भुवन स्वीट्स इसरी बाजार से लड्डू आदि सैंपल लिए गए।उन्होंने बताया कि लैब में जांच के उपरांत मिलावट तथा स्वास्थ्य के लिए हानिकारक पाए जाने पर दोषी प्रतिष्ठानों के संचालकों पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।





बता दें कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा कानून का उल्लंघन कर मिलावटी खाद्य पदार्थों के उत्पादन व विक्रय करने पर सात वर्ष की सजा अथवा दस लाख रुपए जुर्माने का प्रावधान है।बावजूद इसके मुनाफाखोर व मिलावट खोर अपनी हरकतों से बाज नहीं आते।