प्रतिनिधि,दुमका। 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन सहित विभिन्न महत्वपूर्ण कार्यालयों में झंडोत्तोलन के समय राष्ट्रगान गाने वाले दल का चयन प्लस टू राजकीय जिला स्कूल दुमका के प्रशाल में किया गया।





इस अवसर पर प्लस टू जिला स्कूल, बालभारती ,मारवाड़ी बालिका उच्च विद्यालय ,संत जोसेफ स्कूल, सिदो कान्हू हाई स्कूल, प्लस टू राजकीय कन्या उच्च विद्यालय, प्लस टू नेशनल उच्च विद्यालय, सेक्रेड हार्ट स्कूल एवं झारखंड कला केंद्र के राष्ट्रगान टीम ने चयन प्रतियोगिता में भाग लिया। निर्णायक के रूप में महेंद्र प्रसाद साह शिक्षक विभा कुमारी अध्यापिका राजकीय कन्या उच्च विद्यालय दुमका ने पुलिस लाइन सहित महत्वपूर्ण कार्यालयों के लिए गणतंत्र दिवस के अवसर पर राष्ट्रगान टीम का चयन किया।





पुलिस लाइन के लिए प्लस टू जिला स्कूल दुमका, गर्ल्स स्कूल दुमका एवं सेक्रेड हार्ट स्कूल दुमका का चयन किया गया जो पुलिस लाइन में दिनांक 22 से 24 तक पुलिस बैंड के साथ अभ्यास में भाग लेंगे एवं 26 जनवरी को पुलिस लाइन में राष्ट्रगान प्रस्तुत करेंगे । अन्य टीमों का चयन महत्वपूर्ण कार्यालयों में झंडोत्तोलन के समय राष्ट्रगान हेतु किया गया।यह टीमें अपने विद्यालय में राष्ट्रगान का अभ्यास करेगी और 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के दिन निर्धारित स्थान पर समय से आधे घंटे पूर्व उपस्थित रहेंगे। चयन के दौरान शिक्षा अनुमंडल पदाधिकारी दुमका क्षेत्र शिक्षा पदाधिकारी दुमका एवं विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक शिक्षिकाएं एवं छात्राएं मौजूद थी।