प्रतिनिधि,हंटरगंज(चतरा)। प्रखंड के अति उग्रवाद प्रभावित क्षेत्र कसीया डीह के बुढ़ीगड़ा में रविवार को गांव गणराज दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत चेतना भारती के जिला सचिव ज्योति बहन के द्वारा झंडोत्तोलन कर किया गया।





इस मौके पर जन गण मन, राष्ट्रीय गान गीत गाए गए। मौके पर गांव गणराज एवं जंगल बचाने को लेकर संकल्प पत्र प्रस्तुत किया गया। जंगल पहाड़ बचाने हेतु राजा भारती ने क्रांति गीत गाया। कार्यक्रम में गुरुकुल चेतना भारती की बच्ची किरण भारती के द्वारा पोस्ता खेती पर कविता पढ़कर सुनाया गया।इसके अलावा कई नुक्कड़ नाटक भी प्रस्तुत किए गए।





इस मौके पर कार्यक्रम को बिगन भारती, सुमन यादव, रेशमी देवी ,दिनेश पांडे, खुशबू बड़ाइक, वार्ड सदस्य दिनेश यादव ,इंदर यादव ,अनीता देवी सहित कई लोगों ने संबोधित किया।मौके पर क्षेत्र में पोस्ता विनष्टीकरण कर रहे वशिष्ट नगर थाना प्रभारी गुलाम सरवर को महिला संघर्ष समिति के रेशमी देवी द्वारा बुके देकर सम्मानित किया गया। गांव पर राज के लोगों के द्वारा उन्हें धन्यवाद दिया गया।





मौके पर थाना प्रभारी ने गांव गणराज्य के लोगों को पोस्ता विनष्टीकरण में सहयोग करने पर धन्यवाद दिया ।कार्यक्रम के अंतिम प्रहर में शिवरतन यादव एवं अन्य लोगों के द्वारा अबीर- गुलाल लगाकर एक दूसरे को होली की अग्रिम बधाई दी गयी तथा ढोलक पर नाच- गान कर खुशी का इजहार किया गया।