गर्म होने लगा सियासी पारा, ईरानी और नितिन 25 को आएंगे अमेठी, अरबों की देंगे सौगात
गर्म होने लगा सियासी पारा,ईरानी और नितिन 25 को आएंगे अमेठी,अरबों की देंगे सौगात <Br/> <Br/>
sanjay kumar📍 अन्य, उत्तर प्रदेश

अमेठी।उत्तर प्रदेश की राजनीति में अहम भूमिका निभाने वाली अमेठी में उत्तर प्रदेश 2022 विधानसभा चुनाव अभियान की शुरुआत को लेकर हाड़ कपाने वाली ठंड में सियासी पारा पारा गर्म होने लगा है।एक दिन पहले जहां राहुल गांधी प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ अमेठी में पदयात्रा करके गए हैं,वही 25 तारीख को सांसद स्मृति ईरानी एक बड़ा कार्यक्रम आयोजित कर अमेठी को कई विकास योजनाओं की सौगात देंगी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार अमेठी भाजपा सांसद व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी 25 तारीख को अमेठी आ रही है। स्मृति जवाहर नवोदय विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी,उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के साथ अमेठी के विकास के लिए अरबों रुपए की योजनाओं की सौगात देंगी।
इस कार्यक्रम को लेकर सांसद प्रतिनिधि विजय गुप्ता लगातार अमेठी में ही कैंप कर रहे हैं। कार्यक्रम में जगदीशपुर रायबरेली एनएच का शिलान्यास किया जाएगा। रायबरेली को सीधे जगदीशपुर से जोड़ने वाली इस सड़क को राष्ट्रीय राजमार्ग का दर्जा दिया गया है।राज मार्ग एवं परिवहन मंत्रालय ने इसे टू लेन नेशनल हाईवे के रूप में विकसित करने की स्वीकृति दे दी है। 46 किलोमीटर लंबी इस सड़क के लिए भूमि अधिग्रहण व निर्माण पर लगभग 720 करोड रुपए का खर्च आएगा। जवाहर नवोदय विद्यालय के मंच से ही इस सड़क का शिलान्यास होगा।
रायबरेली से राम नगरी अयोध्या को जोड़ने के लिए ये एक मुख्य राजमार्ग होगा। इसके साथ ही 45 किमी लंबे जामो भादर मार्ग का भी शिलान्यास होगा। जर्जर हो चुके इस मार्ग को स्मृति ईरानी के प्रयासों से पुनः बनाया जा रहा है। जगदीशपुर- बाजार शुकुल मार्ग का भी शिलान्यास होगा। इसके साथ ही कई अन्य योजनाओं परियोजनाओं के शिलान्यास व लोकार्पण को लेकर तैयारियां की जा रही हैं। सभी नेता जवाहर नवोदय विद्यालय प्रांगण में एक विशाल जनसभा को भी संबोधित करेंगे।कार्यक्रम में यूपी सरकार में मंत्री सुरेश पासी स्थानीय विधायक व कई अन्य प्रमुख नेता भी शामिल होंगे।
इस संबंध में सांसद प्रतिनिधि विजय गुप्ता ने बताया कि दीदी स्मृति ईरानी का प्रयास अमेठी का सर्वांगीण विकास है। कार्यक्रम को लेकर तैयारियां की जा रही हैं।
संबंधित ख़बरें

कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: दो बालिग सहेलियों को साथ रहने की मिली अनुमति, कोलकाता के लिए रवाना
● ब्रेकिंग

दिल्ली में ठंड के साथ धुंध की दस्तक: सफदरजंग और पालम पर विजिबिलिटी में भारी गिरावट
● ब्रेकिंग

हरियाणा: 582 विलेज नॉलेज सेंटर, राज्य अल्पसंख्यक आयोग विधेयक समेत नायब सरकार के कई ऐतिहासिक फैसले

