प्रतिनिधि,गिद्धौर (चतरा)। ब्राह्मण समाज के कोषाध्यक्ष यदुनंदन पांडेय की अध्यक्षता में शनिवार को परशुराम जन्मोत्सव के शुभ अवसर पर सम्मानित ब्राह्मण मंडली के लोगों नें कार्यक्रम आयोजित कर परशुराम भगवान के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित किया एवं दीप प्रज्वलित कर जन्म उत्सव मनाया।
कार्यक्रम में गिद्धौर पंचायत के ब्राह्मणों की उपस्थिति सराहनीय रही। लोगों ने इनकी जीवनी में परशुराम भगवान के माता रेणुका एवं पिता वेदागिनी की व्याख्या की। भगवान परशुराम का जन्म 5142 वी. पूर्व वैशाख माह के शुक्ल पक्ष अक्षय तृतीया के दिन हुआ था। इनका बचपन का नाम राम था और ये शिव शंकर की बहुत बड़े भक्त थे। परशुक मिलने से इनका नाम परशुराम हुआ। परशुराम भगवान विष्णु के दस अवतारों में से छठा अवतार इनका है।
कार्यक्रम में सर्वश्री भूपेंद्र पांडेय, प्रदीप पांडेय ,संजय पांडेय,पंकज पांडेय,मुनी पांडेय,राजकुमार पांडेय, जमुना पांडेय,कृष्णा पांडेय, बनवारी पांडेय, अशोक पांडेय व लंबोदर पांडेय आदि ने उपस्थित होकर स्वस्तिवाचन किया एवं भगवान परशुराम के जीवनी की व्याख्या की।साथ ही ब्राह्मणों में एकता के साथ रहने तथा अच्छे विचारों को अपने समाज में रखने समाज का उत्थान एवं विकास पर भी चर्चा की गई।उपस्थित लोगों के बीच प्रसाद वितरण करते हुए कार्यक्रम को संपन्न किया गया।





