प्रतिनिधि,चाईबासा। रविवार को प्रात: पांच बजे गुरुद्वारा साहिब में अरदास करके प्रभात फेरी से आरम्भ हुआ। सिख समुदाय द्वारा गुरु गोविंद सिंह के 29 दिसम्बर को मनाये जाने वाले प्रकाश उत्सव के मद्देनजर निकाली गई ,प्रभात फेरी में बड़ी संख्या में सिख समुदाय के लोग समूह साध संगत कीर्तन करते हुए जसबीर सिंह मारवाह के घर पहुँचे।वहां कीर्तन,अरदास, प्रसाद और अल्पाहार के बाद कीर्तन करते हुए स्टेशन रोड जे एम पी चौक, बस स्टैंड, यशोदा सिनेमा चौक बड़ी बाजार होते हुए मेरी टोला स्थित संदीप सिंह कम्बोज के घर पहुंच कर कीर्तन, अरदास, प्रसाद और अल्पाहार वरताया गया।इसके बाद प्रभात फेरी कीर्तन करते हुए सुरिंदर पाल सिंह वालिया के घर पहुंची। पुन: समूह साध संगत कीर्तन करते हुए गुरुद्वारा साहिब पहुंची। अरदास करके प्रसाद तथा गर्म दुध वरताने के बाद प्रभात फेरी का कार्यक्रम समाप्त हुआ।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में जसपाल सिंह भमरा, गुरमुख सिंह खोखर, लाल बाबा जी, कृपाल सिंह, बलदेव सिंह, जी डी सिंह, सतनाम सिंह, दलविंदर सिंह, जसबीर सिंह, गुरदीप सिंह, गगनदीप सिंह तेजपाल सिंह, हरप्रीत सिंह, गोल्डी तथा स्त्री सत्संग से रानो वालिया एवं सभी सदस्य तथा युवा खालसा के सभी सदस्यों ने सराहनीय सहयोग रहा।





