प्रतिनिधि,जमशेदपुर। गोलपहाड़ी गुरुद्वारा में खालसा साधना दिवस बहुत धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर वर्तमान प्रधान लखविंदर सिंह ने अपनी कमेटी भंग करते हुए चेयरमैन इंद्रजीत सिंह को कार्यभार दे दिया एवं अगला प्रधान चुनने के लिए निवेदन किया।चेयरमैन की देखरेख में चुनाव प्रक्रिया शुरू की गई। समूह साध संगत ने दोबारा अगले 3 वर्ष के लिए वर्तमान प्रधान लखविंदर सिंह को ही चुन लिया।इस मौके पर सीजीपीसी के चेयरमैन सरदार शैलेंद्र सिंह ने स्वरूपा भेंट किया।
इस मौके परसुडीह गुरुद्वारा के साथ संगत से नया प्रधान चुनने का अनुरोध किया। संगत की सहमति से वर्तमान प्रधान रंजीत सिंह मीठारू को ही दोबारा प्रधान की सेवा शॉप दी गई। इस मौके पर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा पोटका के विधायक संजीव सरदार एवं सरदार शैलेंद्र सिंह, चंचल भाटिया को शाल भेंट कर सम्मानित किया।
इस मौके पर प्रधान लखविंदर सिंह, वरीय मीत प्रधान गुरुचरण सिंह टीट, महासचिव सविंदर सिंह राजेंद्र सिंह, आकाश सिंह सेंट्रल स्त्री सभा की प्रधान सुखजीत कौर, गोल पहाड़ी की प्रधान परमजीत कौर, गुरमीत कौर तृप्ता कौर आदि कई लोग उपस्थित थे।





