सिंदरी। सिंदरी थाना क्षेत्र के दामोदर घाट से तीन लोगों को नाव से बंगाल ले जाने के क्रम में विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के लोगों द्वारा बूचड़खाने ले जा रहे दो बैल एवं दश सांड़ को तीन आदमी सहित पकड़कर सिंदरी थाना को सुपुर्द किया गया। बीएचपी के जिला पदाधिकारी सोनू सिंह के लिखित शिकायत पर सिंदरी थाना में मुकदमा दर्ज किया गया।





इस मौके पर बीएचपी के जिला पदाधिकारी विकास गिरी,सिंटू सिंह इत्यादि उपस्थित थे।बीएचपी के पदाधिकारियों द्वारा जप्त किये गए गौवंश को कतरास गौशाला भेंज दिया गया। सिंदरी थाना प्रभारी निरीक्षक सुरेश प्रसाद ने कहा की गौवंश के सांथ पकड़े गये तीन लोगों शेख अमताज (पुरुलिया),शुकुर शेख़ (रघुनाथ पुर) एवं एक व्यक्ति पर मुकदमा दर्ज किया जायेगा।