प्रतिनिधि,झरिया। वर्षों से पेयजल सुविधा के आस में घनुडीह ओपी क्षेत्र के लोगों को झरिया विधायक सह सचेतक सत्तारूढ़ दल पूर्णिमा नीरज सिंह ने अपने विधायक मद से लगभाग 10 लाख रुपए की लागत से 4 पाइप लाइन योजनाओं का उद्घाटन कर पेयजल आपूर्ति बहाल कराया।





इस कार्य से घनुडीह के सैकड़ों घरों के लाभुको में हर्ष का माहौल है। वर्षों से पानी के‌ लिए परेशान स्थानीय लोगों ने झरिया विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह को समस्या से अवगत कराया था। स्थानीय लोगों की समस्या को ध्यान में रख विधायक मद से जलापूर्ति कार्य के लिए नये पाइप लाइन बिछाया गया ।





उद्घाटन कार्यक्रम में गाजे- बाजे तथा आतिशबाजी के साथ स्थानीय लोगों ने विधायक का स्वागत किया। मौके पर पुष्पगुच्छ भी लोगों ने विधायक को भेंट की, तो कुछ महिलाओं ने माला पहनाकर भी स्वागत किया। घनुडिह क्षेत्र के 1.दुर्गापुर कुम्हार पट्टी 2. पांडेयबेड़ा 3. दुर्गापुर लाल मैदान तथा 4 दुर्गापुर न्यू कॉलोनी में विधायक मद से पेयजल नल का शुभ उद्घाटन विधायक के कर कमलों द्वारा सर्वप्रथम फीता काट कर, तत्पश्चात नल से लाभान्वित होने वाली स्थानीय पांच-पांच महिलाओं द्वारा नारियल फोड़ कर किया गया।





इस अवसर पर विधायक ने कहा कि विधानसभा चुनाव के दौरान इस क्षेत्र में व्याप्त रोड, नाली एवं पेयजल की समस्या से अवगत कराया था, जिसका निराकरण के लिए लगातार प्रयास कर रही थी, जो अब संभव हो पाया। विधायक पूर्णिमा ने कहा कि जन समस्या का समाधान मेरी पहली प्राथमिकता है। हमारा प्रयास है कि एक-एक कर सारे समस्याओं का स्थाई रूप से समाधान किया जा सके। मौके पर उपस्थित आसपास के महिलाओं ने कहा कि काफी दिनों से दूर-दूर पानी के लिए भटकना पड़ता था, अब विधायक के सहयोग से पेयजल आपूर्ति के लिए नल लगाने से समस्या दूर हो गया ।





विधायक के कार्य से स्थानीय लोग गदगद हैं और गर्मी में जलापूर्ति योजना से तत्काल राहत दिलाने के लिए सभो ने विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह के प्रति आभार प्रकट किया।





मौके पर विधायक प्रतिनिधि के. डी. पांडेय, सूरज सिंह, अरुण सिंह झमाडा पर्यक्षक, पार्षद रूपा देवी, रविंद्र प्रसाद, सिंकु सिंह, राजकुमार ठाकुर, हरेराम सिंह, विकास कुमार यादव, मोनू कुमार, सुनील पासवान, राजेंद्र पंडित, कन्हैया पंडित, विजय पंडित, ललिता देवी, अनिता देवी, गुड़िया देवी, सीमा देवी सहित बड़ी संख्या में स्थानीय महिला-पुरुष उपस्थित थे।