प्रतिनिधि,बड़कागांव। बड़कागांव प्रखंड के अंतर्गत मध्य पंचायत के भुइया टोली वार्ड नंबर 7 में रात्रि में किरण भुइयां के घर में आग लग जाने के कारण चावल दाल चौकी दरवाजा खिड़की सभी परिवार के वस्त्र आधार कार्ड राशन कार्ड वोटर कार्ड एवं अन्य प्रकार के दस्तावेज जलकर राख हो गया।





किरण भुइयां से पूछे जाने पर बताया कि मेरे घर में मोमबत्ती जल रहा था।कुछ देर बाद पता चला घर में आग लग गया है। जैसे ही ग्रामीणों को रात में पता चला वैसे ही ग्रामीणों के प्रयास से आग बुझा दिया गया ।घटना की सूचना पाते ही पंचायत समिति सदस्य रितेश ठाकुर आकर छानबीन किए और पंचायत समिति ने आश्वासन दिए कि जो भी इसका मुआवजा होगा उसको दिलाने में मदद करूंगा । मौके पर उपस्थित पंचायत समिति सदस्य रितेश ठाकुर किरण भुइयां विक्की कुमार समाजसेवी संजय कुमार एवं अन्य लोग उपस्थित थे।