प्रतिनिधि,जमशेदपुर।बीते 3 जनवरी की संध्या 7 बजे घाटशिला थाना अंतर्गत राज स्टेट निवासी निर्मल सीट और गोपालपुर के रहने वाले मधुसूदन नामता उर्फ झंडू द्वारा अवैध अवैध गांजा की खरीद बिक्री करने की गुप्त सूचना पुलिस को मिली। जिसके बाद अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के निर्देश पर टीम ने दोनों के घर पर छापेमारी कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान तलाशी के क्रम में पुलिस ने दोनों के घर से 16 किलो गांजा भी बरामद किया। जिसके बाद दोनों आरोपी के विरुद्ध थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर बुधवार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।