घोर कलियुग:चाचा ने रिश्ते को किया कलंकित,शादीशुदा भतीजी को बनाया हवस का शिकार,तलाश में जुटी पुलिस
घोर कलियुग:चाचा ने रिश्ते को किया कलंकित,शादीशुदा भतीजी को बनाया हवस का शिकार,तलाश में जुटी पुलिस <Br/> <Br/>
sanjay kumar📍 अन्य, उत्तर प्रदेश

वाराणासी।शिवपुर थाना क्षेत्र में रिश्तों को कलंकित करने वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया है।यहां सगे चाचा ने अपनी शादीशुदा भतीजी को हवस का शिकार बनाया है।पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
पीड़िता का आरोप है कि 29 अक्टूबर को उसके चाचा सुबह करीब चार बजे कमरे आये जोर जबरदस्ती उसके साथ दुष्कर्म किया।पीड़िता का कहना है कि उस समय घर में बस बूढ़ी दादी थी। पीड़िता के रोने चिल्लाने पर कमरे में आई और चाचा का विरोध किया।दादी के विरोध के बाद चाचा ने बुजुर्ग दादी को खूब मारा और गाली देते हुए कहा कि अगर किसी को बताया तो तुमको जान से मार दूंगा।
पीड़िता का कहना है कि चाचा रोज उसको गंदी निगाहों से घूरते थे साथ ही अश्लील इशारे करते थे और एक दिन नहाते समय चाचा ने वीडियो तक बना लिया था।इज्जत की डर की वजह से पीड़िता ने ये बात किसी को नहीं बताई। आरोपी चाचा अधिवक्ता है।बैरहाल पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
संबंधित ख़बरें

मोहन सरकार का बड़ा तोहफा: 443 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, तेंदूपत्ता संग्राहकों को मिला बोनस

झारखंड में 10 साल बाद J-TET 2026 की परीक्षा: सीएम हेमंत सोरेन की विशेष अपील

हिसार में रोडवेज कर्मचारियों का बड़ा चक्का जाम: बकाया भत्तों को लेकर 83 रूटों पर बस सेवा ठप

कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: दो बालिग सहेलियों को साथ रहने की मिली अनुमति, कोलकाता के लिए रवाना
● ब्रेकिंग
